Wednesday, June 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा...

अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध शुरू हो गया है। सनातन रक्षक संघ के पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी अयोध्या के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर उनके आगमन पर आपत्ति जताई है।

सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का प्रस्तावित अयोध्या दौरा राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा प्रकरण की जांच के संबंध में एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट अभी लंबित है, ऐसे में उनका अयोध्या आगमन राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसकी धार्मिक गरिमा को बनाए रखा जाना चाहिए। संगठन की ओर से प्रशासन से मांग की गई है कि जनभावनाओं और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जाए।

मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल अयोध्या आते हैं तो संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उनका विरोध करेगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि ऐसे व्यक्तियों के आगमन पर विचार किया जाना चाहिए जिन पर भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति नकारात्मक रुख अपनाने के आरोप लगते रहे हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 26 जून को अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आने की संभावना के मद्देनजर यह ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष राजेश महाराज, लड्डू गोपाल सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदीप महाराज सहित कई संत-महंत, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments