Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावंदे भारत से कट गयी थी बकरियां, पिता पुत्रों कर दिया ट्रेन...

वंदे भारत से कट गयी थी बकरियां, पिता पुत्रों कर दिया ट्रेन पर पथराव

  •  वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना से मचा हड़कप

  •  तीन हिरासत में, पुलिस व आरपीएफ कर रही पूछताछ

सोहावल/अयोध्या। वंदे भारत ट्रेन पर सोहावल स्टेशन के पास पथराव हुआ। जिसमें ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कम्प मच गया। पुलिस व आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रुप से मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि पिता व उसके दो पुत्रों ने ट्रेन पर पथराव किया। दो दिन पहले ट्रेन से उनकी पांच बकरियां कट गयी थी। जिससे वह गुस्से में थे।
एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि आरपीएफ के द्वारा सूचित किया गया कि सोहावल स्टेशन के पास वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया। जिसकी सूचना पुलिस व आरपीएफ ने जांच की तो सामने आया कि मुन्नू पासवान की 6 बकरियां रेलवे ट्रैक पर कट गयी थी। इसी गुस्से में आकर मुन्नू पासवान व उनके बेटों अजय व विजय ने ट्रेन पर पथराव किया। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments