Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररूहानी इलाज के लिए आयी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

रूहानी इलाज के लिए आयी युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

बसखारी अंबेडकर नगर। मखदूम अशरफ के आस्थाने पर परिजनों के साथ रूहानी इलाज के लिए आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। हालांकि मामले में युवती के अर्धविक्षिप्त होने की बात बताते हुए गायब युवती की मां ने प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदी का मामला दर्ज कराया है। मामला बीते 10 अक्टूबर का नगर पंचायत किछौछा का बताया जा रहा है। जहां पर 40 दिन से मझौली,धर्मदान थाना सुसता जनपद मुजफ्फरनगर बिहार की रहने वालीं एक महिला अपनी  पुत्री का रूहानी इलाज करने के लिए दरगाह परिसर के निकट स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी। युवती बीते 12 अक्टूबर को गायब हो गई। मामले में पीड़िता ने बसखारी थाने पहुंचकर अपनी पुत्री के गायब होने की सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर बसखारी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर बालिका का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments