Sunday, August 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर बाजार से युवती फरार, युवक पर मुकदमा दर्ज

जलालपुर बाजार से युवती फरार, युवक पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती बाजार से लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 10 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे किसी काम से जलालपुर बाजार गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि प्रिंस राजभर निवासी सम्मोपुर, चौकी शहजादपुर कोतवाली अकबरपुर उनकी पुत्री को भगा ले गया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments