Tuesday, May 26, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछह सूत्रीय मांगों को लेकर सीएचसी बसखारी पर संविदा कर्मियों का धरना

छह सूत्रीय मांगों को लेकर सीएचसी बसखारी पर संविदा कर्मियों का धरना

बसखारी, अंबेडकरनगर। तीन माह से वेतन न मिलने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी के चिकित्सकों और संविदा कर्मियों ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। धरने के चलते अस्पताल की चिकित्सीय सेवाएं भी प्रभावित रहीं। हालांकि संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार कर रहे थे।
धरने में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि लगातार तीन माह से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने समय से वेतन भुगतान, वार्षिक वेतन वृद्धि, परफॉर्मेंस बेस इंसेंटिव का समय से भुगतान, पिछले वर्ष धरना अवधि में रुके वेतन का भुगतान, कुछ कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान तथा लॉयल्टी बोनस का लाभ दिए जाने की मांग उठाई।
संविदा कर्मियों का कहना था कि मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। वहीं जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता के बाद धरना समाप्त किए जाने की बात सामने आई है।
धरना प्रदर्शन में संविदा कर्मी डॉ. आमिर अब्बास के नेतृत्व में डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. जियाउद्दी, स्टाफ नर्स नीतू यादव, नीलम, पूनम राय, शिखा, दिलकुश मीणा, आशीष कुमार, हेमंत त्यागी, संध्या वर्मा, सुमन, सीमा, प्रीति, संतोष, रेखा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments