Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क जांच शिविर आयोजित

अयोध्या। अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में नाका बाईपास स्थित केटी पब्लिक स्कूल में छात्राओं के लिए निशुल्क जांच शिविर का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत आयोजन किया गया। जांच शिविर का उद्घाटन साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ एचबी सिंह विशिष्ट अतिथि डॉ सीताराम अग्रवाल पूर्व प्राचार्य, चिकित्सक डॉक्टर जावेद अख्तर, डॉक्टर रुबाब अख्तर स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ एच बी सिंह पूर्व प्राचार्य ने कहा कि अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट सदेव सेवा कार्य को बढ़-चढ़कर कर रहा है। जो स्वागत योग है। छात्राओं की जांच स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुबाब अख्तर ने 170 छात्राओं की जांच करके परामर्श दिया तथा 40 छात्राओं को विशेष तौर से परामर्श दिया गया। छात्रों की मेडिकल की जांच चिकित्सक डॉ जावेद अख्तर ने किया। शिविर के अंत में लगभग ढाई सौ छात्राओं की एक काउंसलिंग की गई । जिसमें छात्राओं से संबंधित महत्वपूर्ण बातें ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष एकता टंडन कार्यक्रम संयोजक व उपाध्यक्ष भारती सिंह सुचिता भल्ला, पूनम शर्मा आरती शुक्ला कंचन राठौर नीलम श्रीवास्तव आकांक्षा सिंह श्रीमती बबीता यादव डॉक्टर सोनी शर्मा श्रीमती गुड़िया मौर्य ने दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय महिंद्रा व संचालन मीनाक्षी श्रीवास्तव ने किया इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री प्रतीक वैश्य भज्जा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments