Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिःशुल्क कंप्यूटर कोचिंग क्लास कंप्यूटर प्रशिक्षण की फीता काटकर किया शुरुआत

निःशुल्क कंप्यूटर कोचिंग क्लास कंप्यूटर प्रशिक्षण की फीता काटकर किया शुरुआत

अयोध्या। राम घाट स्थित निकट रेलवे पुल के पास रमरमा बाबा सनातनी सेवा ट्रस्ट के प्रांगण में निःशुल्क कंप्यूटर कोचिंग क्लास आधुनिक संसाधनों द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण की शुरुआत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संकटमोचन सेना अध्यक्ष संजय दास ने विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद फीता काटकर किया।
आयोजकों ने बताया कि निशुल्क कंप्यूटर कोचिंग क्लासेस निशुल्क बच्चों को कंप्यूटर संबंधित सभी शिक्षा दी जाएंगी। आधुनिक दौर में संत महंतों के द्वारा यह एक अच्छी पहल है। जिसमें बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी ।कार्यक्रम रमरमा बाबा आश्रम के महंत श्री शिव नारायण दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक कर्ता अभिषेक दास रहे। इस अवसर पर आचार्य उमा शंकर दास, नागा राम कुमार दास, आचार्य डॉक्टर देवेंद्र दास, राजू रंजन, अंकित दास व्यास, बाबा अभिषेक दास, गंगा दास, सुखदेव दास, राम प्रकाश दास, विराट दास, गोविंद दास, महंत राम नंदन दास मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments