Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिशन शक्ति अभियान के चौथे फेज का हुआ शुभारंभ

मिशन शक्ति अभियान के चौथे फेज का हुआ शुभारंभ


◆ निकली जागरूकता रैली, पुलिस लाइन व नगर के अन्य क्षेत्र में हुए नुक्कड नाटक


अयोध्या। नवरात्रि से एक दिन पूर्व मिशन शक्ति अभियान के फेज-4 का शुभारंभ किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति चौथे फेज के लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। अभियान के अन्तर्गत पुलिस लाइन परिसर व शहर के विभिन्न जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत स्कूटी सवार महिला पुलिस कर्मियों ने शहर में निकाली रैली। पुलिस अधिकारियों द्वारा शक्ति के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेलपलाइन 1930  तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के चौथे फेस का शुभारंभ हुआ है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़े । सभी का प्रयास होना चाहिए कि महिलाओं की सहभागिता सामाजिक जीवन में बढ़ाएं। जिस क्षेत्र में वह जानना चाहती हैं। उसमें पूरा परिवार व समाज सहयोग करें। पूरा समाज वर्ग सामने आएगा तो सशक्तिकरण को बल मिलेगा। समाज को एक पॉजिटिव आउटलुक के साथ आगे आना होगा। महिलाएं शिक्षित होती हैं। तो परिवार शिक्षित होगा। महिलाओं को एजुकेशन,  रोजगार से जोड़ना होगा तभी इनके अंदर स्वावलंबन का भाव आएगा। महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति का यही उद्देश्य है। महिलाओं का आत्म बल बढ़ाना होगा उन्हें सुरक्षा के गुण भी सीखने होंगे। देश तभी विकसित होगा जब दोनों साथ चलकर विकास के सहभागी बने।

कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष संजीव सिंह पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार , कमिश्नर गौरव दयाल, एसएसपी अयोध्या राजकरन नैयर व अन्य अधिकारीगण सम्मिलत रहे।


उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित


समाज तथा अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में ऋषिका तिवारी व नेहा वर्मा टेनिस बाल क्रिकेट की राष्ट्रीय खिलाड़ी उपनिरीक्षक नेहा इसरार खान, महिला आरक्षी दिव्या द्विवेदी, पुष्पा, पूर्णिमा पाण्डेय, नीलू शर्मा, समीक्षा यादव, मोनिका यादव, ज्योति तिवारी, शशिलता यादव, संगीता देवी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments