Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएंटी रोमियो दस्ते में शामिल उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

एंटी रोमियो दस्ते में शामिल उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर


◆ मामला हंसवर थाना क्षेत्र में छेड़खानी के दौरान हुई छात्रा की मौत का


बसखारी अंबेडकर नगर। छेड़खानी के दौरान हुई छात्रा के मौत के मामले में एंटी रोमियो दस्ते पर भी पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। बता दें कि महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी करने वाले  मनचलों पर शिकंजा कसने एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो सचल दस्ते का गठन किया गया है। चर्चा यह भी है कि क्षेत्र में अगर एंटी रोमियो सचल दस्ता सक्रिय रहता तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था। एंटी रोमियो सचल दस्ते की लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने हंसवर थाना क्षेत्र से संबंधित एंटी रोमियो दस्ते में शामिल उप निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा, दीवान मुकेश कुमार, कांस्टेबल नवनीत कुमार व महिला पुलिसकर्मी अंकित सिंह और सुमन को लाइन हाजिर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments