Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, पांच घायल


बसखारी अंबेडकर नगर। क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों को जरूरी लिखा पड़ी करने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पहली घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है जब ईट भट्टे पर काम करने वाले छत्तीसगढ़ के कोरबा जनपद अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र के छिंदपानी निवासी सोनू उम्र लगभग 28 वर्ष पिता पीतांबर के साथ ट्रैक्टर चलाते हुए बसखारी की तरफ जा रहा था कि इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।



जिसमें मौके पर ही सोनू की मौत हो गई व पिता पीतांबर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई में जुट गई। बताया जाता है कि भट्टे पर मजदूरी करने वाले पिता पुत्र शराब के नशे में थे।वहीं रविवार को हंसवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सिंहपुर चौराहे पर बाइक सवार तीन युवक साइकिल सवार एक व्यक्ति से टकरा गए। जिसमें मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। और  मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक अर्जुन पुत्र अनिल निवासी लक्षीरामपुर थाना अतरौलिया आजमगढ़ की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि सचिन और सुमित निवासी सैदपुर लेडुआडीह गंभीर रूप से घायल हो गए‌।



जिन्हें स्थानीय पुलिस के द्वारा बसखारी सीएससी पहुंचाया गया। वहीं रविवार को ही बसखारी जलालपुर रोड नर्सरी के निकट स्कूटी सवार चार लोग ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में भी जीवत निवासी ठाकुरदीन पुत्र तीर्थराज(58) मुन्नी देवी पत्नी राम जगत(50) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक  भाई बहन बताई जा रहे हैं।जबकि स्कूटी पर सवार साहिल व एक बच्ची भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। इन सभी को बसखारी सीएससी पहुंचाया गया। जहां पर घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद बसखारी पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में बसखारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे ने बताया कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी लाया गया था। जिसमे  जरूरी लिखा पढ़ी करने के बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलो का इलाज अस्पताल में जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments