Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन बाईकों की टक्कर में चार घायल,दो रेफर

तीन बाईकों की टक्कर में चार घायल,दो रेफर

जलालपुर,अंबेडकर नगर। तीन बाइकों की आपसी टक्कर मे चार लोग घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहाँ से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया । घटना कोतवाली क्षेत्र के मालीपुर रोड की मंगलवार की है। एक बाइक पर मोहम्मद सैयद उर्फ पप्पू पुत्र वाजिद, शबनम पत्नी पप्पू निवासी फरीदपुर ,कोतवाली जलालपुर, राजू पुत्र श्री राम निवासी ताहापुर थाना मालीपुर तथा अजय पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम रायपुर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर अचानक तीनों की बाइक आपस में भिड़ गई, जिसमें चारों को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुलिस की गाड़ी में लादकर नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अजय और पप्पू को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। सूचना पर एसआई महेंद्र राम शर्मा ,हेड कांस्टेबल बाबर अली खान, कांस्टेबल अमन शर्मा, संदीप यादव, दुर्गेश सिंह, साबिर अली समेत तमाम पुलिसकर्मी घटना स्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया । इन सभी के द्वारा त्वरित पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने को लेकर काफी सराहना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments