Friday, October 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के चार इनामी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार के चार इनामी गिरफ्तार

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में जलालपुर थाना क्षेत्र के साहबतारा निवासी मोहम्मद कौसर पुत्र आजाद उर्फ अज्जू उर्फ एजाज , मोहम्मद सुहेल पुत्र दीन मोहम्मद , मोहम्मद सुहेल पुत्र पीर मोहम्मद और महमूदनगर, मित्तूपुर रोड निवासी मोहम्मद शकील उर्फ चिल्लाऊ पुत्र मोहम्मद सिद्दिक उर्फ दिलबहार शामिल हैं। चारों के खिलाफ जलालपुर कोतवाली में  गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments