Tuesday, August 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुर्घटना में घायल युवकों को पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने अपने...

सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय ने अपने वाहन से भेजवाया अस्पताल


अम्बेडकर नगर। पूर्व सांसद रितेश पांडे ने मानवता की मिसाल पेश की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा–तिवारीपुर मोड पर ई-रिक्शा एवं मोटरसाइकिल से हुई भिड़ंत में दो युवक विशाल वर्मा और पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पूर्व सांसद ने अपने काफिले की वाहनों को रुकवा कर एंबुलेंस की प्रतीक्षा न करते हुए अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय भेजवाया। पूर्व सांसद ने सीएमएस को फोन कर समुचित इलाज के लिए कहा। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments