Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद फूलन देवी की मनायी गयी 60वीं जयंती

पूर्व सांसद फूलन देवी की मनायी गयी 60वीं जयंती

अयोध्या। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ निषाद समाज के बीच गुप्तार घाट एवं जमथरा घाट पर पूर्व सांसद फूलन देवी की आज 60 वीं जयंती मनाई। सरोज यादव ने इस अवसर पर कहा कि फूलन देवी कोई मामूली शख्सियत नहीं थी, जिस तरह से उनके साथ जुल्म और अत्याचार हुआ उसके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाया। आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है फिर भी हमारी केंद्र की डबल इंजन की सरकार कहती है कि देश में महिलाएं सुरक्षित है। और कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी की जीवन परिचय देते हुए बताया कि उनके राजनीतिक जीवन एवं सामाजिक जीवन बहुत ही संघर्ष में रहा।
उन्होंने बताया की 1994 में समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ी और भारत की सबसे बड़ी पंचायत में बैठकर महिलाओं की आवाज बनी। हम लोगों को अपने पूर्वजों से सीखना चाहिए और उसे पर अमल करना चाहिए। समाजवादी पार्टी की विचारधारा महिलाओं की सुरक्षा बताती है सपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव ने कहा कि उनका व्यक्तित्व बहुत ही संघर्ष में था पूरा जीवन मुश्किलों से बीता लेकिन फिर भी कभी हार नहीं मानी। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव डॉक्टर निषाद अख्तर कोषाध्यक्ष रीता रही जिला सचिव पूनम यादव प्रदीप जगदीश यादव भगवान जी निषाद प्रदीप निषाद अभिषेक यादव रामदयाल निषाद कुसुम लता निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments