Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व मंत्री ने सपा प्रत्याशी के साथ विभिन्न वार्डो में किया जनसम्पर्क

पूर्व मंत्री ने सपा प्रत्याशी के साथ विभिन्न वार्डो में किया जनसम्पर्क

अयोध्या। सपा महानगर कमेटी ने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे व मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू के साथ नगर निगम के बड़ी देवकाली तथा महात्मा गांधी वार्ड क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू व वार्ड के प्रत्याशी सरबजीत यादव व महात्मा गांधी वार्ड की प्रत्याशी संगीता यादव को जिताने के लिए वोट मांगे।
पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने कहा कि अयोध्या की जनता अयोध्या के व्यापारी और सड़क पर अपना ठेला लगाकर जीवन यापन करने वाले गरीब व्यापारी सभी परेशान है। क्योंकि दुकानों के टूट जाने से इनकी आय का जरिया खत्म हो चुका है और जनता इसका जवाब होने वाले नगर निगम के चुनाव में देगी। डॉ आशीष पांडे दीपू ने कहा पूरे नगर निगम के क्षेत्र में सड़के और नालियां टूटी पड़ी है और लोग परेशान है। उन्होंने कहा नगर निगम में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है लेकिन घरों का टैक्स कई गुना बढ़ गए है। महानगर प्रवक्ता एडवोकेट राकेश यादव ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मिशम, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, सरबजीत यादव, राम भवन यादव पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments