Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुर्गी फार्म पर गिरी आकाशीय बिजली,12 सौ से अधिक मुर्गियां जलकर मरी

मुर्गी फार्म पर गिरी आकाशीय बिजली,12 सौ से अधिक मुर्गियां जलकर मरी

आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव में रविवार की दोपहर में अचानक मौसम में हुऐ बदलाव के साथ मुर्गी फार्म पर गिरी आकाशीय से फार्म में आग लग गई, जिससे लगभग 12 सौ मुर्गियों की जल गई। गांव के उत्तरी दिशा में नदी के किनारे स्थित अबू बकर के मुर्गी फार्म पर पेड़ पर आकाशी बिजली गिरने के बाद पेड़ को फाड़ते हुए मुर्गी फार्म के छप्पर पर आकाशीय बिजली गिरने से मुर्गी फार्म में आग लग गई। स्थानीय लोगों की चीख-पुकार पर लोग किसी तरह से आग पर काबू पाते तब तक मुर्गी फार्म पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। अबू बकर के पुत्र गुफरान ने बताया कि फार्म में लगभग 12 सौ से अधिक मुर्गियां थी जो आग की चपेट में आने से जलकर मर गई। मुर्गी फार्म के आसपास स्थित अन्य पेड़ भी छतिग्रस्त हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments