Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व मंत्री ने अधिकारियों पर अधिग्रहण में भी लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,...

पूर्व मंत्री ने अधिकारियों पर अधिग्रहण में भी लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेजनारायन पाण्डेय ने व्यापारियों चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की दुकान व मकान के अधिग्रहण में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री किसी बाहरी अधिकारी से जांच करा ले। इस समय जब व्यापारी का दुकान व मकान दोनो जा रहा है। उसकी रोजी रोटी जा रही है। उसमें भी अधिकारी कमीशनखोरी भ्रष्टाचार कर रहे है। जो सरकार पर काला धब्बा है। इसकी जांच करा लीजिए। ऐसे अधिकारियों पर कारवाई व बर्खास्त किये जाने का कार्य होना चाहिए।
उन्होने कहा कि नयाघाट से अयोध्या में चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। मुआवजा देने के नाम पर कमीशनखोरी हो रही है। मनमानी चल रही है। जिन व्यापारियों ने लाइन लगाकर कमल को वोट देने का काम किया। बुलडोजर पर अपनी फोटो खिचवाई। आज उन्हीं के भवन को बुलडोजर तोड़ रहा है। सत्ता पक्ष के नेता भी नहीं दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटो नहीं दिखाई दे रही है। फतेहगंज रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में भी व्यापारियों को अपेक्षित मुआवजा नहीं मिल रहा है। अयोध्या अनिश्चितता के माहौल में चल रही है। कोई मापदंड निर्धारित नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments