Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजबरन निर्माण कार्य को रोकना युवती को पड़ा भारी, दबंग ने की...

जबरन निर्माण कार्य को रोकना युवती को पड़ा भारी, दबंग ने की पिटाई


अम्बेडकर नगर। जमीन पर जबरन निमार्ण कार्य कर रहे दबंग को रोकना युवती को भारी पड़ गया। दबंग ने युवती के साथ गाली गलौज करते हुए थप्पड़ भी जड़ दिया। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता एकता गुप्ता पुत्री प्रेम प्रकाश निवासिनी मुबारकपुर थाना टांडा ने आरोप लगाया कि  शुक्रवार की सुबह में विपक्षी अनूप कुमार द्वारा प्रार्थिनी के जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उसके द्वारा विरोध करने पर अनूप कुमार पुत्र धर्मराज निवासी ग्राम उपरोक्त द्वारा प्रार्थिनी को भद्दी – भद्‌दी गाली देते हुए मारने को दौड़ा लिये और थप्पड़ से मारे पीटे और जब प्रार्थिनी का भाई बीच-बचाव में आया तो उसको भी गाली-गलौज देते हुए जान से मरवा डालने की धमकी देने लगा। इसके पूर्व भी विपक्षी द्वारा उसके एव परिवार वालो पर हमला कराया गया था। पीड़िता ने बताया कि भविष्य में अगर उसके व परिवार वालों के साथ कोई घटना होती है तो इसके जिम्मेदार अनूप वा उसके परिवार वाले होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments