Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशिवरात्रि पर प्राचीन विघ्नेश्वर शिव मंदिर में होगा पांच विवाह

शिवरात्रि पर प्राचीन विघ्नेश्वर शिव मंदिर में होगा पांच विवाह

अयोध्या। शिवरात्रि पर परिक्रमा मार्ग ककरही बाजार स्थित प्राचीन विघ्नेश्वर मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पांच विवाह की रस्म निभाई जाएगी। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी मंदिर में किया जाएगा। विभिन्न स्थानों से निकली शिवबारात रात में मंदिर पहुंचती है। यहां तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद दिलीप यादव ने बताया कि 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पांच कन्याओं का विवाह कराया जाता है। खेलकूद, भण्डारे का आयोजन होता है। वर्षो से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता रहता है। मंदिर को भगवान राम के पूर्वज ने स्थापित किया था।
उन्होेंने बताया कि कार्यक्रम में सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को आमंत्रित किया जाता है। चार बारात यहां भगवान शंकर की आती है। कन्याओं की बारात भी इसी के साथ लाया जाता है। रात में जब भगवान की बारात विदा हो जाती है तो रात में कन्याओं का विवाह कराया जाता है। सुबह भोर में उनकी विदाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments