◆ पुलिस अधीक्षक ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अंबेडकरनगर। पौराणिक तीर्थ स्थल श्रवण क्षेत्र का पांच दिवसीय अगहन मेले का शुभारंभ बतौर मुख्यअतिथि अपरजिलाधिकारी सदानंद गुप्ता एवं कटेहरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने मेले का शुभारंभ फीता काट कर किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मातृ-पितृ भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है तभी राष्ट्र का निर्माण संभव है उन्होंने साधु संतों का अभिनंदन किया।
