Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआखिरकार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई...

आखिरकार पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी किशोरी


जलालपुर अम्बेडकर नगर। किशोरी के भगाये जाने के मामले मे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने मे आनाकानी कर रही पुलिस ने आखिरकार खबर प्रकाशित होते ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दिया है। मालीपुर पुलिस चार दिन बाद भी किशोरी के गायब होने के मामले मे गुमशुदगी दर्ज नहीं कर रही है जिससे परिजन परेशान थे। विदित हो कि मालीपुर थाना   क्षेत्र के एक गांव से स्कूल पढ़ने गयी नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर भगा लेजाने के मामलें में पुलिस एक सप्ताह से परिजनों की प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उस की 14 वर्षीय पुत्री अपने ननिहाल बेला परसा थाना बसखारी रह कर पढ़ती है। बीते 31 जनवरी को वह स्कूल से पढ़ कर वापस घर आरही थी इसी बीच गांव के समीप  जूनियर स्कूल पहुंची तो जगतूपुर विल्टई गांव निवासी सुग्रीव राजभर पुत्र गनी राजभर व अमन राजभर पुत्र तुलसी राजभर रास्ते में मिले। पिता ने आरोप लगाया कि युवक अमन के सहयोग से सुग्रीव उस की पुत्री को बहला फुसला कर कहीं भगा लेगया।काफी खोजबीन के बाद अमन की मोबाइल पर बात की गई तो उस ने खुद को गाजियाबाद में बताया और ज्यादा बात करने में आना कानी करने लगा। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी के गायब होने की लिखित तहरीर दिया मगर सप्ताह भर से ज्यादा समय बीतने के बाद पुलिस ने प्राथिमिकी दर्ज नहीं की।ततपश्चात इस मामले की खबर प्रकाशित होते ही पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा मंगलवार को दर्ज कर लिया। इस सम्बंध में  मालीपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments