Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआखिरकार 48 घंटे बाद किशोरी का हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों के विरुद्ध...

आखिरकार 48 घंटे बाद किशोरी का हुआ अंतिम संस्कार, आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही पर अड़े थे परिजन


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बीते  शनिवार को घर में फंदे से लटकती हुई किशोरी की मौत के मामलें में परजिनों ने किशोरी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। सूचना पर कई थानों की पुलिस सीओ व एसडीएम के समझाने बुझाने के पश्चात परिजन सोमवार दोपहर बाद शव के अंतिम संस्कार को तैयार हुए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक ज्ञात समेत दो के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।  शनिवार को कटका थानाक्षेत्र के रफीगंज बाजार निवासी रामजन्म की 14 वर्षीय पुत्री रागिनी का शव दिन में तीन बजे घर मे लटकता हुआ पाया गया था। मृतिका की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि शनिवार को दिन के तीन बजे घर से कुछ दूरी पर वह खेत में साग तोड़ने गयी थी तथा पुत्री रागिनी घर में अकेली थी वहां पहले से फूलचंद पुत्र लालता प्रसाद निवासी देवईपुर अपने एक अज्ञात साथी के साथ मौजूद था।फिर फूलचंद ने फोन कर के उसे घर बुलाया। मां ने बताया कि जब वह घर पहुंचने वाली थी उस की भनक लगते ही फूलचंद व उसका अज्ञात साथी घर से फरार हो गया। अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से था। पीड़ित मां ने बताया कि उसने घर पर देखा कि  पुत्री के गले में ढीले फंदे के सहारे लटक रही थी उस का पैर जमीन पर छू रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार रात शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोप लगाया कि उस की पुत्री के साथ दुराचार कर के उसे मार कर फंदे से लटका दिया गया।आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और दर्ज मुकदमें में धाराएं बढ़ाने को लेकर परिजनों ने दाह संस्कार करने से इनकार कर दिया। जिससे पुलिस प्रशाशन के हाथ पांव फूल गये। सूचना पर सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घटना के 48 घन्टे बाद दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ाने आर्थिक सहायता मिलने व आरोपियों को जेल भेजने जैसी मांगो को मानने के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार को तैयार हुए, और देर शाम मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments