Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफिजी के उपप्रधानमंत्री ने किया रामलला का दर्शन

फिजी के उपप्रधानमंत्री ने किया रामलला का दर्शन


◆ श्री राम व रामायण के जीवन से हमें मिलती है प्रेरणा – डिप्टी पीएम फिजी


अयोध्या। फिजी के उपप्रधानमंत्री बिमान प्रसाद प्रतिनिधि मंडल के साथ गुरूवार अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, आलोक सिंह रोहित, अभय सिंह व शैलेन्द्र कोरी ने रामनामा पहना कर तथा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत के बाद वे रामलला दर्शन के लिए गए।

फिजी के उपप्रधानमंत्री ने कहा कि जब ब्रिटिश शासन काल में भारतीय मूल के लोगों का फिजी ले जाया गया था। तो वे अपने साथ रामायण तथा गीता ले गए थे। फिजी में जो हिन्दू समाज के लोगों में रामायण का प्रचार प्रसार विशेष रूप से है। और यह हमारी पहचान बनी है। फिजी छोटी-छोटी रामायण मंड़लियों द्वारा इस का पाठ किया जाता है। हमारे जो हिन्दू व सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के दिल व दिमाग में हर समय अयोध्या रहता है। हमारा देश बहुजातीय देश है लेकिन दीपावली को राष्ट्रीय अवकाश का दिन होता है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां अयोध्या में श्रीराम की जन्म भूमि का दर्शन करने जा रहा हूं। यह भारत-फिजी के सबंधों को और मजबूत करेगा। हमारा संबद्ध उत्तर प्रदेश से विशेष है क्यों ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार से वहां गए थे। उन्होनें कहा कि सही न्याय व नीति की प्रेरणा श्री राम के जीवन से व रामायण से हमें मिलती है। यह प्रेरणा हमारे लोगों के लिए बहुत बड़ी है।

एयरपोर्ट से वे श्री रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम पहुंचे। जहां तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे लखनउ के लिए रवाना हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments