Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पिता-पुत्र और बहन पर मुकदमा

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पिता-पुत्र और बहन पर मुकदमा


जैतपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र व उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

पीड़ित पिता के मुताबिक, आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के कंधिया बहाउद्दीनपुर निवासी संदीप पुत्र राजपत का उनकी पुत्री के घर के आसपास आना-जाना था। पड़ोसी होने के कारण वह अक्सर उनके घर भी आता था और उनकी पुत्री से बातचीत करता था। आरोप है कि मंगलवार देर रात संदीप अपनी बहन सीमा और पिता राजपत के सहयोग से उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

पिता का आरोप है कि किशोरी घर में रखे 50 हजार रुपये नकद तथा पांच अदद सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने जैतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जैतपुर थानाध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है और मामले में आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments