मोदी और योगी की सरकार में किसानों की बढ़ रही आय : सूर्य प्रताप शाही
उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व पहले प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि की अठारहवीं किस्त महाराष्ट्र से किसानों के खाते में सीधे भेजा है। रबी, खरीफ और जायद फसल पर केंद्र सरकार दो हजार किसानों के खाते में समय से भेजती है। जिससे किसान भाई अपने खेती का कार्य इन पैसों से आसानी से कर सकें। अयोध्या जनपद में 4 लाख 25 हजार किसान पीएम किसान सम्मान निधि की योजना का लाभ पा रहे हैं। प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है अयोध्या जनपद में 2134 किसानों को कृषि यंत्र का लाभ दिया गया है, मिल्कीपुर विधानसभा में 142 किसानों को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रहे उन्होंने केवल अपने भाई भतीजे के लिए ही किया है लेकिन योगी सरकार पाई-पाई वसूल रही है। किसान भाई सोलर पंप योजना का लाभ उठाएं। आने वाले समय में 11 लाख फ्री मिनी किट प्रदेश सरकार देने जा रही है। मोदी और योगी की सरकार चाहती है मेरा किसान संपन्न हो, मिल्कीपुर से कमल खिलाएं तो योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा, महिला अपराध बर्दाश्त नहीं किया जा सकेगा, कमल पर लक्ष्मी जी निवास करती हैं मिल्कीपुर से कमल ही खिलेगा मुझे पूरा विश्वास हैं कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी कृषि मंत्री ने विस्तृत रूप से अवलोकन किया।