Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआदिलपुर गांव में हिंसक जानवर के हमले से महिला हुई घायल

आदिलपुर गांव में हिंसक जानवर के हमले से महिला हुई घायल


◆ वन विभाग की टीम हिंसक जानवर की खोजबीन में जुटी


मिल्कीपुर, अयोध्या। सोमवार को मिल्कीपुर के आदिलपुर खड़भड़ेपुर में हिंसक जानवर की खबर है। बताया जा रहा की बीती मध्यरात्रि गांव की महिला दुर्गा पूजा देख कर परिवार के साथ घर जा रही थी तभी हिंसक जानवर ने हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

वन विभाग की टीम क्षेत्र में कांबिंग कर रही। उप प्रभागीय वन अधिकारी का कहना है कि भेड़िया की जानकारी मिली है छह कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। अभी तक भेड़िए के पद चिन्ह नहीं मिले हैं ना कोई जानवर दिखा है एहतियात के तौर पर पिंजरा लगाया जा रहा है जो भी जानवर है उसे हम सुरक्षित पकड़ लें, इसका प्रयास किया जा रहा है, और कोई जनहानि ना हो सके। यह जो मौसम है, इसमें उन लोगों का मैटिंग पीरियड होता है। सियार का जो दूसरी प्रजाति है, कुछ बड़े सियार और भेड़ियों में लोग अंतर नहीं कर पाते हैं। जिस महिला को घायल किया है उससे बात की जा रही है, डॉक्टर उसे देखेंगे कि एनिमल बाइट है कि नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments