Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेवा निवृत्त होने के उपरांत विदाई समारोह आयोजित

सेवा निवृत्त होने के उपरांत विदाई समारोह आयोजित

अंबेडकर नगर। स्वास्थ्य विभाग में चालक के. के उपाध्याय के सेवा निवृत्त होने के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता डॉ पी.एन. यादव एवं मुख्य अतिथि के रुप मे डॉ .आशुतोष सिंह उपस्थित थे, समारोह का संचालन ए. एम.त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जिस दिन लोग सरकारी सेवा में आते हैं उसी दिन सेवा निवृत्त की तारीख निश्चित हो जाती है। के.के उपाध्याय अपने सरल व्यवहार के चलते सभी के चहेते थे। उन्हे जो भी जिम्मेदारी दी जाती थी उसका निर्वाहन वे बड़ी जिम्मेदारी से करते थे। वही अध्यक्षता कर रहे डाक्टर पी एन यादव ने उनके भावी जीवन की शुभकामनाएं दी। साथी कर्मचारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, गीता प्रदान किया। इस दौरान वहां चन्द्रिका, राजबहादुर, खुशी राम, सुनील आदि वाहन चालक संघ से एवं हरीश चंद्र ;सुभाषचन्द्र वीरेंद्र सिंहआदि ब्लड बैंक से उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments