Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछः से चौदह अप्रैल तक समरसता पखवारा मनाएगी भाजपा

छः से चौदह अप्रैल तक समरसता पखवारा मनाएगी भाजपा

अंबेडकर नगर। रविवार को अटल भवन में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्य समित की कार्यशाला का आयोजन हुआ। अध्यक्षता राजेश चौहान जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, संचालन रमेश यादव जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया।

मुख्य अतिथि शिवनायक वर्मा अवध क्षेत्र क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रहे। कार्यशला में आगामी छः अप्रैल से 14 अप्रैल तक समरसता पखवारा मनाए जाने का निर्णय लिया गया। समरसता पखवारा में कार्यकर्ता मतदाताओं के बीच जाकर उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे और लोगों में पैंपलेट का वितरण करेगें। इसके अलावा आगमी निकाय चुनाव वा अगले वर्ष होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर मुख्य अतिथि द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कार्यशाल में पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, राम प्रकाश यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, दिलीप कुमार उर्फ देव पटेल जिला महामंत्री एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा अभियान प्रभारी, कमलेश मौर्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिलाप्रभारी पिछड़ा वर्ग, सुधीर प्रजापति एडोवकेट क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, रघुनंदन राजभर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य,शत्रुघ्न सोनी जी पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, रविन्द्र उर्फ रामा वर्मा जिला महामंत्री, मीडिया प्रभारी समाजसेवी श्रीराम वर्मा, नारद विश्वकर्मा, मनोज कुमार मौर्य, दिनेश कुमार मौर्य,राम अजोर निषाद, अरविंद निषाद, वैभव वर्मा,राम सजीवन राजभर, संतोष विश्वकर्मा, सेवाराम पाल, श्रीमती चन्द्रावती यादव, श्रीमती चांदनी मौर्य, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments