Tuesday, June 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचर्चित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का सीएचसी मिल्कीपुर से सोहावल तबादला

चर्चित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक का सीएचसी मिल्कीपुर से सोहावल तबादला


मिल्कीपुर, अयोध्या। सीएचसी मिल्कीपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर तैनात चर्चित स्वास्थ्य कर्मी दुर्गा प्रसाद यादव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल स्थानांतरण किया गया है।

अयोध्या जनपद के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर तैनात चर्चित स्वास्थ्य कर्मी दुर्गा प्रसाद यादव को आखिरकार मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या ने सीएचसी मिल्कीपुर के अधीनस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी से हटा ही दिया है। शिकायत को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी दुर्गा प्रसाद यादव को सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सराय धनेठी से हटाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल भेज दिया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर तैनात थे। नियुक्ति से लेकर वे अपनी कार्यशैली से सदैव चर्चा में रहे और विवादों से इनका गहरा नाता रहा है। जिसकी जांच सीएमओ अयोध्या द्वारा कई बार कराई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन ने सीएचसी अधीक्षक मिल्कीपुर प्रदीप कुमार को पत्र जारी में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद यादव को स्थानीय व्यवस्था पर कार्य मुक्त करते हुए, संबंधित को नवीन तैनाती स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित करने को किया। सीएचसी अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया की स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दुर्गा प्रसाद यादव को 2 दिन में रिलीज कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments