Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी की तैयारियों में लगे थे परिजन, नगदी व गहना लेकर फरार...

शादी की तैयारियों में लगे थे परिजन, नगदी व गहना लेकर फरार हो गई युवती


जलालपुर अम्बेडकर नगर। एक तरफ परिजन जहाँ शादी के तैयारियो मे लगे हुए थे वहीं लड़की घर से जेवरात व रुपये लेकर युवक के साथ फरार हो गयी। परिजनों ने एक युवक पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 16 मार्च को मेरी पत्नी और मैं रिश्तेदार को देखने ले लिए आजमगढ जिले के अम्बारी अस्पताल गये थे। इसी बीच मेरी 18 वर्षीय पुत्री को कोतवाली जलालपुर के  उसराहा गांव निवासी अंकित बहला फुसला कर भगा ले गया। जिस की खोजबीन किया लेकिन  पता नहीं चला। कुछ दिन पूर्व लड़की की मोबाइल पर फोन कर बात किया था जिस के आधार पर उसके घर गयी लेकिन लड़का मौजूद नहीं था। पीड़ित ने बताया कि पुत्री की शादी तय हो गयी थी ।जिसमे कुछ रस्म भी पूरी हो गयी थी इस दौरान अंगूठी व लाकेट मिला था और घर पर तिलक के लिए 50 हजार रुपये रखा था जिसको पुत्री ताला तोड़ कर जेवरात समेत रुपया लेकर चली गयी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंकित व उसके परिवार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments