◆ हीट-स्ट्रेस के कारण आती है नींद से जुड़ी समस्याएं – डा मनदर्शन
अयोध्या। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बार-बार हो रही बिजली कटौती का असर अब लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार अत्यधिक तापमान और पावर ट्रिपिंग के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जिससे चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ रहा है।



