Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भीषण गर्मी और पावर ट्रिपिंग से बढ़ रहा मानसिक तनाव, नींद पर...

भीषण गर्मी और पावर ट्रिपिंग से बढ़ रहा मानसिक तनाव, नींद पर भी असर

0

हीट-स्ट्रेस के कारण आती है नींद से जुड़ी समस्याएं – डा मनदर्शन


अयोध्या। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और बार-बार हो रही बिजली कटौती का असर अब लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार अत्यधिक तापमान और पावर ट्रिपिंग के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, जिससे चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ रहा है।


डा आलोक मनदर्शन

जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने बताया कि शरीर का तापमान नियंत्रित करने वाला मस्तिष्क का हिस्सा (हाइपोथैलेमस) सामान्यतः शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बनाए रखता है, लेकिन अत्यधिक गर्मी में यह संतुलन बिगड़ने लगता है। लंबे समय तक गर्मी रहने पर व्यक्ति हीट-स्ट्रेस की स्थिति में पहुंच सकता है, जिससे व्यवहार और भावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने बताया कि हीट-स्ट्रेस के कारण नींद से जुड़ी समस्याएं जैसे बार-बार जागना, डरावने सपने आना, नींद में घबराहट और दिल की धड़कन तेज होना जैसी दिक्कतें सामने आ रही हैं। दिन के समय भी थकान, सिरदर्द, ध्यान में कमी, बदहजमी, एसिडिटी और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने सलाह दी कि लोग अपने रहने के स्थान का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रखने का प्रयास करें और उचित वेंटिलेशन का ध्यान रखें, ताकि नींद प्रभावित न हो। साथ ही यदि लक्षण अधिक बढ़ें तो समय पर मनोपरामर्श लेना जरूरी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version