Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअभियंता दिवस पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान, पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण...

अभियंता दिवस पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान, पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


अयोध्या में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने आयोजित किए सामाजिक कार्यक्रम, करीब 20 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान


अयोध्या। अभियंता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जनपद अयोध्या के तत्वावधान में साकेत सदन स्थित संघ भवन परिसर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती और स्वर्गीय आर.के. दत्ता की 38वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में हुआ।



कार्यक्रम में विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों के अभियंताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के साथ ही वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। रक्तदान शिविर में करीब 20 अभियंताओं एवं अन्य लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके अलावा फल वितरण समेत अन्य सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

मुख्य अतिथि ई. ओमप्रकाश वर्मा, सीडी-2 के अधिशासी अभियंता शशि भूषण सिंह और सरयू नहर खंड के मुख्य अधिशासी अभियंता संजय त्रिपाठी ने अभियंताओं की सामाजिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान करना चाहिए।

महासंघ के जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने अभियंताओं और देशवासियों को अभियंता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया एवं स्वर्गीय आर.के. दत्ता के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण तथा देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments