Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभावुक माहौल में सीनियर छात्राओं को विदाई, गीतों से नम हुईं आंखें

भावुक माहौल में सीनियर छात्राओं को विदाई, गीतों से नम हुईं आंखें


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कन्या सीनियर बेसिक विद्यालय जलालपुर में सीनियर छात्राओं को जूनियर छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान भावनाओं का ऐसा माहौल बना कि कई छात्राओं की आंखें नम हो गईं।

जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को माला पहनाकर, स्मृति उपहार व विशेष टाइटल देकर सम्मानित किया और उन्हें विशिष्ट कुर्सियों पर आसीन कराया। कक्षा सात की छात्राओं जिकरा, युसरा और शालिनी ने विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया, जिससे उपस्थित सभी लोग भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य लक्ष्मी देवी मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एआरपी अजीत यादव जलालपुर एवं शिक्षक इश्तियाक अहमद खान ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

तीन वर्षों के मूल्यांकन के आधार पर कक्षा आठ की छात्रा फातमा ज़हरा को सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर ‘विद्यालय रत्न’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं नमरा मरियम को इंस्पायर अवॉर्ड में चयनित होने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुरातन छात्राओं आरजू एरम और सलोनी को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. मोहम्मद असअद ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं आगे की शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और उत्कृष्ट चरित्र के निर्माण पर भी ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments