लोनीकटरा के मुबारकपुर निवासी 17 वर्षीय प्रशांत कुमार पुत्र राम कृपाल, 28 वर्षीय रमेश कुमार निवासी नक्टा सहेरिया थाना कोठी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज लाया गया जहां दोनेां की मौत हो गई। 37 लोग घायल हैं, जिनका इलाज हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सीएचसी पर चल रहा है। वहीं, रायबरेली के मझीसा निवासी अर्जुन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं में ग्राम सफीपुर थाना सुबेहा निवासी गीता पत्नी शिवप्रसाद, ज्योति पुत्री भावनी प्रसाद, काजल पुत्री रामफेर, वैष्णवी पुत्री शिवप्रसाद, ग्राम बारी खेड़ा अंसारी थाना हैदरगढ़ निवासी रंजना पांडेय पत्नी रोहित, ग्राम भकोसा थाना जैदपुर निवासी गुलशन पुत्र गंगादीन, पूरे विलास थाना महराजगंज रायबरेली निवासी शुभम कुमार पुत्र रामकंठ, कोल्हदा थाना हैदरगढ़ निवासी शिवशरण पुत्र लालता प्रसाद, ग्राम कनवा थाना हैदरगढ़ निवासी अमर कुमार रामकरन, रुकनापुर थाना लोनी कटरा निवासी अजय प्रताप पुत्र मलखान व देवेंद्र पुत्र दिलीप, देवगरपुर थाना हैदरगढ़ निवासी रूपेंद्र पुत्र उमाशंकर, कनवा निवासी शिवकुमार पुत्र अहरवादीन, भिखरा हैदरगढ़ निवासी साहब चरन पुत्र पप्पू, श्रवण कुमार पुत्र दयाराम व शंकर पुत्र बैजनाथ, ग्राम सफीपुर निवासी सोनी, सोनम पुत्री भारत व मधु पत्नी भारत, ग्राम बनकोट थाना सुबेहा निवासी कांति पुत्री गंगाप्रसाद व शिवानी पुत्री राम अभिलाख, ग्राम लखियापुर थाना सतरिख निवासी विवेक पुत्र रामकैलाश, लाही थाना हैदरगढ़ निवासी अनोज चौरसिया पुत्र राममिलन, बस्तीगंज मजरे पोखरा थाना हैदरगढ़ निवासी सुभाष पुत्र सत्य नारायण, देवगरपुर निवासी समरजीत पुत्र जयशंकर (20 वर्ष), भिखरा हैदरगढ़ निवासी हर्षित पुत्र शिव शंकर शर्मा, चौबेपुरवा थाना शिवरतनगंज अमेठी निवासी रीता पत्नी बाबादीन, पूरे कारी थाना कोठी निवासी अनन्या पुत्री शिवबोधन, कोल्हदा निवासी शिवा पुत्र राजेंद्र शुक्ला, मोहदीपुर सतरिख निवासी रंजीत पुत्र साहब दीन व सुंदरम सिंह पुत्र सरतेज, छतौरा कोठी निवासी पलक पुत्री रंजीत राम, भूलभूलैया कोठी निवासी संध्या पुत्री महेश, बिबियापुर घाट कोठी निवासी लक्ष्मी पुत्री पवन, गढ़ी घोसियामऊ सुबेहा निवासी अमन पुत्र बाबादीन तथा सुबेदार पुरवा हैदरगढ़ निवासी बैजनाथ पुत्र जगजीवन शामिल हैं।