Friday, May 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेड़ के नीचे दबने से वृद्धा की मौत, गांव में मचा कोहराम

पेड़ के नीचे दबने से वृद्धा की मौत, गांव में मचा कोहराम


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के करमैनी ग्राम सभा अंतर्गत हुसेनपुर बीबीपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 74 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुरैया बानो के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग साढे सात बजे सुरैया बानो किसी कार्य से घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल जलालपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर कोतवाली पुलिस तथा तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments