Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ

आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ

0

अंबेडकरनगर। बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, सदरपुर में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने गर्भवती महिलाओं का गोद भराई संस्कार और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। इस मौके पर उन्होंने पोषण माह के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु पोषण ही स्वस्थ समाज की नींव है। सरकार द्वारा संचालित पोषण अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चे और महिला को संतुलित आहार के साथ-साथ पोषण संबंधी जागरूकता प्राप्त हो। शुभारंभ अवसर पर विधायक कटेहरी, मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version