Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी...

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

0

अंबेडकर नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व, न्यू इंडिया 2047 की परिकल्पना तथा उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आकर्षक चित्रों एवं दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला और भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रधानमंत्री के विजन और सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त और सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास है। प्रदर्शनी प्रतिदिन आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी, जहाँ लोग विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version