Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या अयोध्या महोत्सव के आयोजन जनसहभागिता बढ़ाने का प्रयास, समन्वय बैठक में लिया...

अयोध्या महोत्सव के आयोजन जनसहभागिता बढ़ाने का प्रयास, समन्वय बैठक में लिया गया निर्णय

0

अयोध्या। अपने भीतर लोकसंस्कृति, परम्पराओं व कला को समाहित करते अयोध्या महोत्सव के आयोजन को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। समन्वय बैठक में महोत्सव के आयोजन में आम सहभागिता बढ़ाने पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता अयोध्या महोत्सव न्यास के संयोजक कृष्ण कुमार पाण्डेय व संचालन महासचिव अरुण दिवेदी ने किया।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या की संस्कृति व संस्कार पूरी दुनिया के लिए शोध का विषय है। यहां की धरती से रामराज्य की परिकल्पना ने वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। इसी संस्कृति व संस्कार को परिभाषित करने के लिए अयोध्या महोत्सव की शुरुवात की गयी थी। इस मुहिम में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। आम जनता की सहभागिता इस मुहिम को सम्बल प्रदान करेगी। जिससे यह जनजन के महोत्सव के रुप मे परिवर्तित हो जायेगा।

केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि अयोध्या महोत्सव के द्वारा चलायी गयी मुहिम ने वर्तमान में व्यापक स्वरुप ग्रहण कर लिया है। आम जनता की सहभागिता सम्मलित होने के बाद महोत्सव में और भव्यता हो जायेगी। बैठक में मुख्य सलाह आपदा प्रबन्धन घूमो अयेध्या कार्यक्रम के विषय में अनूप मल्होत्रा, समरस संगम में सभी समाजों के कार्यक्रम में अमृत राजपाल, विज्ञान मेला में तकनीकी प्रदर्शनी डा सुधीर श्रीवास्तव, सामूहिक हनुमान चालीसा अंकित शुक्ला ने दिया। महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने समन्वय बैठक में आने वाले सभी प्रबुद्ध जनों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, उत्तम बंसल, डॉ उपेंद्र, सुनील प्रियदर्शी, अनूप मल्होत्रा यूथ हास्टल एसोसिएशन सुभाष चंद्रा, दिनेश श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव कायस्थ सभा परमेश पाण्डेय महामंत्री संस्कार भारती, डॉ अनुपम पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद तिवारी, राजेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव, जयशंकर श्रीवास्तव सचिव नाहिद, रवि तिवारी अनुजेंद्र तिवारी विवेक पाण्डेय मोहित मिश्रा ऋचा उपाध्याय प्रमुख रुप से उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version