खेल राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के विकास व उनकी प्रतिभा में निखार लाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। खिलाड़ियों अच्छी सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत करके अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से खिलाड़ी के भीतर टीम भावना आती है। टीम भावना से भविष्य में संघर्ष करने की क्षमता और बढ़ती है। प्रतियोगिताओं में शामिल होने खिलाड़ियों को अपनी कमियों को दूर करने का अवसर मिलता है।