Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने लिया योजनाओं के जमीनी हकीकत की जानकारी

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने लिया योजनाओं के जमीनी हकीकत की जानकारी

0

मिल्कीपुर ,अयोध्या। उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर अमित कुमार जायसवाल ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पलिया लोहानी में विकास कार्यों को परखा। जांच के दौरान विकास विभाग,राजस्व विभाग समेत ग्राम पंचायत में संचालित अन्य विभाग की योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी ली। ग्राम प्रधान अभिषेक भद्र सिंह ने भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी से चर्चा करते हुए ग्रामीण अंचल में समावेशी विकास, लैंगिक समानता, स्वयं सहायता समूह, अमृत सरोवर, ग्राम्यांचलो की अर्थव्यवस्था में सुधार हेतु पर्यटन और समूहों का सर्वांगीण विकास आदि विषयों पर बातचीत कियाद्य उपजिलाधिकारी ने गांव में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और उसके निर्माणकार्य को देखकर संतुष्ट दिखे। इसके पश्चात उन्होंने ओपन जिम एवं मनरेगा पार्क का भी निरीक्षण किया। जहां पहले से ही गांव के बच्चे वॉलीबॉल खेल रहे थे। इस दौरान उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल का खेल प्रेम जागा और उन्होंने बच्चो संग वॉलीबॉल खेलकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version