Thursday, April 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासहादतगंज में बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कारण लगता है लम्बा...

सहादतगंज में बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण के कारण लगता है लम्बा जाम


◆ स्थानीय लोगों का कहना है कि होनी चाहिए टै्रफिक पुलिस की तैनाती


◆ ओवर ब्रिज निर्माण के कारण वैकल्पिक मार्ग नही झेल पाता यातायात का दबाव


◆ बुधवार को जाम खुलवाने के लिए एक बस के कन्डेक्टर ने संभाला मोर्चा


अयोध्या। लखनउ हाइवे सहादतगंज में बन रहे ओवर ब्रिज के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। दिन में लगभग हर समय यहां जाम लगा रहता है। वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यहां पर टैफिक पुलिस भी नही रहती है। जिस कारण कई बार काफी लम्बा जाम लगता है। यातायात नियंत्रण न होने के कारण यहां से गुजरने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ओवर ब्रिज निर्माण के कारण आवागमन के लिए मार्ग बनाया गया है। हाईवे पर चलने वाले वाहनों की संख्या के लिए यह वैकल्पिक मार्ग काफी नही है। जिस कारण यहां लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार वाहनों के आपस में टक्कर होने के कारण यहां लडाई-झगडे़ भी होते रहते हैं। जाम में फंसी गाड़ियों के लोग कई उतर कर स्वंय यातायात कन्ट्रोल करने का प्रयास करते है। बुधवार को जाम खुलवाने के लिए एक बस का कन्डेक्टर मोर्चा संभाला तथा जाम को खाली करवाया।

बिल्डिंग मटैरियल के स्थानीय दुकानदार अनुराग पाण्डेय कहना है यहां लोग गाड़ियां लेकर इधर-उधर भगे रहते है जिस कारण जाम लगता है। टै्रफिक पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां घंटो तक जाम लग जाता है। कई बार लोग अपने वाहनों से उतर कर यातायात को सम्हालने का प्रयास करते हैं। भीषण गर्मी में जिसे जाम में खड़े रहना होगा उसे समस्या तो होगी। संदीप पाण्डेय का कहना है कि प्रशासन को ओवरब्रिज के काम में तेजी लाकर जल्द इसे पूरा करना चाहिए जिससे जाम की समस्या का निदान हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments