◆ स्थानीय लोगों का कहना है कि होनी चाहिए टै्रफिक पुलिस की तैनाती
◆ ओवर ब्रिज निर्माण के कारण वैकल्पिक मार्ग नही झेल पाता यातायात का दबाव
◆ बुधवार को जाम खुलवाने के लिए एक बस के कन्डेक्टर ने संभाला मोर्चा
अयोध्या। लखनउ हाइवे सहादतगंज में बन रहे ओवर ब्रिज के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। दिन में लगभग हर समय यहां जाम लगा रहता है। वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यहां पर टैफिक पुलिस भी नही रहती है। जिस कारण कई बार काफी लम्बा जाम लगता है। यातायात नियंत्रण न होने के कारण यहां से गुजरने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
