Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापंचकोसी परिक्रमा के चलते अब तीन नवम्बर को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

पंचकोसी परिक्रमा के चलते अब तीन नवम्बर को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस


पांचों तहसीलों में वरिष्ठ अधिकारी करेंगे जनसुनवाई


अयोध्या। आगामी पंचकोसी परिक्रमा के कारण प्रशासन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में परिवर्तन किया है। अब यह कार्यक्रम तीन नवम्बर (सोमवार) को जिले की सभी तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। पहले यह दिवस प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित किया जाता है, किंतु इस बार परिक्रमा के कारण इसकी तिथि बढ़ाई गई है।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि तीन नवम्बर को सभी तहसीलों में समाधान दिवस पूर्व निर्धारित स्थानों पर आयोजित होगा। तहसील बीकापुर में जिलाधिकारी स्वयं जनसुनवाई करेंगे। वहीं तहसील सोहावल में मुख्य विकास अधिकारी, मिल्कीपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, रूदौली में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), तथा सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न होगा।समाधान दिवस में जनता द्वारा प्रस्तुत शिकायतों और समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments