◆ पांचों तहसीलों में वरिष्ठ अधिकारी करेंगे जनसुनवाई
अयोध्या। आगामी पंचकोसीपरिक्रमा के कारण प्रशासन ने सम्पूर्णसमाधानदिवस की तिथि में परिवर्तन किया है। अब यह कार्यक्रम तीननवम्बर (सोमवार) को जिले की सभी तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। पहले यह दिवस प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित किया जाता है, किंतु इस बार परिक्रमा के कारण इसकी तिथि बढ़ाई गई है।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि तीन नवम्बर को सभी तहसीलों में समाधान दिवस पूर्व निर्धारित स्थानों पर आयोजित होगा। तहसीलबीकापुर में जिलाधिकारी स्वयं जनसुनवाई करेंगे। वहीं तहसीलसोहावल में मुख्य विकास अधिकारी, मिल्कीपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी, रूदौली में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), तथा सदरतहसील में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न होगा।समाधान दिवस में जनता द्वारा प्रस्तुत शिकायतों और समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा।