Friday, April 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवाटर कूलर के पास  बिखरी गंदगियों से पानी पीना हुआ दुश्वार

वाटर कूलर के पास  बिखरी गंदगियों से पानी पीना हुआ दुश्वार


आलापुर अंबेडकर नगर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में साफ सफाई के अभाव में बज बजा रही नालियां और वाटर कूलर के आसपास बिखरी गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है।

 नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में विकास के नाम पर अंधाधुंध पैसा खर्च किया जा रहा है लेकिन विकास सिर्फ कागजों में ही दिखाई पड़ रहा है। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में लगे वाटर कूलरों के आसपास बिखरी गंदगी और बगल में स्थित बज बजा रही नालियां इसका जीवित उदाहरण हैं। आसपास बिखरी गंदगियों से उठ रहे दुर्गंध से वहां पर पानी पीना दुश्वार हो गया है। नालियां साफ सफाई के अभाव में बज बजा रही हैं। इस विषय में जब अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments