Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अम्बेडकर नगर । जमीनी विवाद को लेकर दलित महिला को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी के मामलें में जलालपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पांच लोगों के विरूद्ध एससी/ एसटी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली जलालपुर अंतर्गत शाहपुर फिरोजपुर निवासिनी विनीता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया है कि उस की बैनामा शुदा जमीन पर सहखाते दार विपक्षी सेवाराम, बाबूराम,रक्षाराम,आत्मा राम व अंकित यादव बीते 17 जुलाई को जमीनी रंजिश को लेकर गोलबंद होकर आये और उसे व उस के परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे और जाति सूचक गालियां भी दी। मामलें में पुलिस ने सभी आरोपियो के विरुद्ध एससी /एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जलालपुर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments