Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याइनरव्हील मैत्री क्लब की डॉ. रजना प्रेसीडेंट व डॉ. शशि बनी सचिव

इनरव्हील मैत्री क्लब की डॉ. रजना प्रेसीडेंट व डॉ. शशि बनी सचिव


अयोध्या। इनरव्हील फैजाबाद मैत्री क्लब का डॉ.रंजना सिंह को प्रेसीडेंट, डॉ.शशि मिश्रा सचिव,सुमन स्वरुप एडिटर, नीलम सागर कोषाध्यक्ष, मनीषा गुप्ता आईएसओ को चुना गया है। सिविल लाइन स्थित होटल में पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन नूसरत रासिद मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जरुरतमंद दो छात्राओं को एक साल की स्कूल फीस के रुप में एक बच्ची को पच्चीस हजार तो दूसरी बच्ची को सात हजार का चेक संगठन द्वारा सौंपा गया। जरुरतमंद महिलाओं को स्वालंबी बनाने के क्रम में एक महिला को सिलाई मशीन व जीजीआईसी की छात्रा को साइकिल का वितरण किया गया। संगठन द्वारा आए हुए सभी पदाधिकारियों व अतिथियों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम में रतना जायसवाल, गीत आर्या, संगीता रस्तोगी, संगीता अग्रवाल, वर्षा जायसवाल व इनव्हील की स्वाती टंडन, ममता सिंह मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments