Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डॉ. मुखर्जी का संकल्प आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत :...

डॉ. मुखर्जी का संकल्प आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत : संतोष सिंह

0

◆  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी नींव डॉ. मुखर्जी जैसे महान राष्ट्रनायकों ने रखी। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और संगठन की नीतियों एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज सेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।

मौके पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, नगर निगम के उपसभापति संतोष सिंह, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्य, हरभजन गौड, अरविंद सिंह, बालकृष्ण वैश्य, रवि शर्मा, शशि प्रताप सिंह, शिवम् शुक्ला, रवि सिंह, प्रवीण दूबे, मुकेश तिवारी, रवि सोनकर, कपिल देव वर्मा, हेमंत जायसवाल, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, स्वाती सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, जेपी श्रीवास्तव, पार्षद ज्ञान केसरवानी, सुशील मिश्रा, वरूण चौधरी, स्वप्निल श्रीवास्तव समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


जिला ईकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ​ जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं गया। उन्होंने ‘एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे’ का जो नारा दिया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरा किया गया है। ​पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी प्रखर राष्ट्रभक्त, महान शिक्षाविद और भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ​जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने मुखर्जी जी के जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने थे। उन्होंने सदैव देशहित को सर्वोपरि रखा और नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर देश को एक मजबूत राष्ट्रवादी विकल्प दिया। सम्मेलन को पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल,कमलाशंकर पाण्डेय ने भी संबोधित किया।।

​कार्यकर्ता में महामंत्री राघवेंद्र पाण्डेय,अशोक कसौधन, उपाध्यक्ष एवं संयोजक अखण्ड सिंह डिम्पल कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा,ब्लाक प्रमुख दिनेश बर्मा,फयाराम वर्मा,अभिषेक सिंह चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, विजय लक्ष्मी जायसवाल, डॉ सरोज मिश्रा, अंजू पाण्डेय,बिनीता मोदनवाल आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version