◆ 13 से 17 जुलाईतकनेतृत्वएवंशैक्षिकप्रबंधनपरलेंगेविशेषप्रशिक्षण
अयोध्या/बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बस्ती के प्रवक्ता अलीउद्दीन का चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीयप्रबंधसंस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद में आयोजित कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के लिए हुआ है। पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण 13 से 17 जुलाई 2026 तक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य डायट एवं एससीईआरटी के प्रवक्ताओं के नेतृत्व कौशल, शैक्षिक प्रबंधन, नवाचार, अनुसंधान और प्रशिक्षण क्षमता को सशक्त बनाना है। इस दौरान आईआईएम अहमदाबाद के विशेषज्ञ प्रतिभागियों को संस्थागत नेतृत्व, प्रभावी प्रबंधन, क्षमता निर्माण, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।
प्रशिक्षण के बाद प्राप्त अनुभवों और आधुनिक शैक्षणिक अवधारणाओं का उपयोग शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने तथा विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किया जाएगा।
डायट बस्ती के प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि आईआईएम अहमदाबाद जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में प्रशिक्षण से अलीउद्दीन की कार्यक्षमता और शैक्षणिक दृष्टि को नई दिशा मिलेगी। इसका लाभ भविष्य में जनपद के शिक्षक-प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि अलीउद्दीन शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय रहे हैं। वह पूर्व में भाजपाअल्पसंख्यकमोर्चा, अयोध्यामहानगर के अध्यक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं।